संवाददाता बिसवां। मानपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आज रविवार सुबह रसोई में काम कर रही महिला को सांप ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए लिए जा रहे थे तभी रास्ते मे उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते तहसील कर्मी व पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौत का समाचार मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।बताते चलें कि मानपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत पुरवा दासापुर के मजरा ग्राम सुरेशपुर मौहारी निवासी पदमा(40) पत्नी परमेश्वर पासी सुबह रसोई में काम कर रही थी। इसी दौरान उसे सांप ने काट लिया। कुछ समय बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी। परिजन इलाज के लिए अस्पताल लिए जा रहे थे रास्ते मे उसकी मौत हो गई। मृतका के परिवार में उनका पति व दो पुत्र हैं। मौके पर पहुच कर नायब तहसीलदार विदेह सिंह, लेखपाल आशीष यादव ने जांच पड़ताल की।उपनिरीक्षक उमराव सिंह महिला कांस्टेबल सविता यादव मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान मोहम्मद सत्तार ने बताया कि मायके व ससुराल पक्ष के लोगों के मध्य पोस्टमार्टम न कराए जाने की बात तय हुई उपनिरीक्षक उमराव सिंह के समक्ष पंचनामा की कार्रवाई पूरी की गई
सीतापुर -सर्प दंश से महिला की मौत

