बिसवां सीतापुर : कोरोनावायरस के संक्रमण तथा संभावित चौथी लहर के खतरे के प्रति स्कूली बच्चों ने रैली निकालकर जागरूकता फैलाई शनिवार को महमूदाबाद रोड स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने एक विशाल रैली के माध्यम से विश्वा कस्बे में लोगों में जागरूकता फैलाते हुए इस महामारी से सतर्क और सावधान रहने का संदेश दिया इस मौके पर बच्चे हाथों में कोरोना से जागरूकता संबंधी पंपलेट लिए इसके उपचार जागरूकता संबंधी नारे लगा रहे थे रैली के दौरान कोरोना से बचाव के तरीकों पर जोर देते हुए स्कूल के शिक्षकों ने बच्चों को मास्क व सेनीटाइजर वितरित कर उसके इस्तेमाल के तरीके तथा कोरोना से बचने के तरीके बताएं इस अवसर पर प्रिंसिपल शालिनी मोजेज प्रतिमा श्रीवास्तव पूर्णिमा मिश्र शेखावत संजय सिंह के अलावा विद्यालय के बच्चे एवं अध्यापक गण मौजूद रहे
सीतापुर -संभावित चौथी लहर के खतरे के प्रति स्कूली बच्चों ने रैली निकालकर जागरूकता फैलाई

