बलरामपुर – बाल संरक्षण समिति की हुई बैठक

by | Jul 25, 2021 | ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

ओंकार नाथ चौधरीग्राम बाल संरक्षण समिति की हुई बैठकनया सवेरा योजना से आच्छादित ग्राम पंचायत कलवारी बलरामपुर मे ग्राम बाल संरक्षण समिति की बैठक ग्राम प्रधान की अध्यक्षता मे की गई। बैठक मे उपस्थित समिति के सदस्यो को समिति के कार्यो और जिम्मेदरियो के विषय मे अवगत कराया गया। बैठक मे उपस्थित टी आर पी नया सवेरा श्री मनोज तिवारी ने समिति के कार्यो के विषय मे जानकारी देते हुए बताया की समिति की यह जिम्मेदारी होती है की ग्राम पंचायत के सभी 18 वर्ष तक के बच्चो के संरक्षण के लिए कार्य करे और इसके लिए यह जरूरी है की समिति के सदस्यो को बच्चो के अधिकारो तथा बच्चो के संरक्षण के लिए चलाई जा रही योजनाओ की जानकारी हो। बैठक मे बाल श्रमिक विद्या योजना तथा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के विषय मे विस्तृत जानकारी दी गई बैठक मे उपस्थित पूर्व प्रधान व सम्मानित ब्यक्ति श्री जितेन्द्र सिंह ने समिति के सदस्यो को अपने जिम्मेदारीयो के प्रति जागरूक रहने की बात कही।बैठक मे यह निर्णय लिया गया की आशा और आंगनवाडी अपने अपने क्षेत्रों से ऐसे बच्चो का चिन्हाकंन करेगी जिन बच्चो को देखभाल और संरक्षण की जरूरत है।