अमेठी में दबंगों के हौसले बुलंद ,घर में खड़ी बाइक में लगाई आग

by | May 11, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

संवाददाता अमेठी : तिलोई के अंतर्गत दबंगों ने घर पर खड़ी बाइक में आग लगाकर हुए फरार पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत। खबर अमेठी जनपद के तहसील तिलोई के मोहनगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे वैशन गड़ेहरी से हैं। जहां पूरे वैशन मजरे गड़ेरी निवासी युवक नंद कुमार उर्फ विपुल सिंह पुत्र हिम्मत बहादुर सिंह ने मोहनगंज कोतवाली पुलिस को शिकायत पत्र देकर बताया कि मेरे घर पर खड़ी पल्सर गाड़ी UP33 AX 7888 में रात के अंधेरे में मालती सिंह पत्नी गुरुदीन सिंह, शिवकुमार सिंह पुत्र गुरुदीन निवासी गण उपरोक्त ने दो पहिया मोटरसाइकिल में आग लगा दी। वहीं आग से धुआं निकल रहा था तभी मैं घर से बाहर निकला और देखा कि यह दो लोग आग लगा कर भाग रहे थे वही मैंने तत्काल डायल 112 पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी कि वह लोग घर पर नहीं मिले पीड़ित ने मोहनगंज कोतवाली पुलिस दो नामजद लोगों के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। वही इस संबंध में मोहनगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह ने बताया कि उक्त प्रकरण मेरे संज्ञान में नहीं है तहरीर मिलने पर उचित कार्यवाही की जाएगी।