संवाददाताअमेठी : विकाशखण्ड शुकुल बाजार के अंतर्गत भारतीय स्टेट बैंक शाखा के एक खाताधारी के मृत्यु उपरांत प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ पीड़ित के परिजन को दिया गया मंगलवार को शाखा के कैसियर आनंद कुमार लाभार्थी राज बक्स पुत्र सुखदेव निवासी रसुलपुर मजरे सिंधियावा जिला बाराबंकी। इनकी पत्नी राजमती की मौत हो गई। जिनकी पत्नी राज मती का खाता भारतीय स्टेट बैंक ग्राहक सेवा केंद्र में खुलवाया था, संचालक संजय श्रीवास्तव ने इनको प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के अंतर्गत 330 रुपये सालाना प्रीमियम का बीमा समझाकर करवाया था, इनकी आकस्मिक निधन के पश्चात इनके पति राज बक्स को भारतीय स्टेट बैंक मैनेजर मनीष बर्मा ने ₹200000 की राशि इनको खाते में अंतरित की। वहां पर उपस्थित कैशियर आनंद कुमार ने पासबुक दिया प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत खाता खुलवाया था जिसके बाद इस योजना का लाभ देने के लिए बैंक से कागजात तैयार कर विभागीय स्तर पर भेजा गया था जिसके बाद सरकार द्वारा इस योजना के तहत दो लाख रुपए की राशि खाताधारक के खाते में भेजी गई, जिसका पासबुक प्रिंट कर व अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उनके उत्तराधिकारी को दिया गया। शाखा के कैशियर आनंद कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना का लाभ हर किसी को लेना चाहिए।
अमेठी -प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का पीड़ित के परिजन को मिला लाभ

