ओंकार नाथ चौधरीमानवतावाद का पालन करके बढेगा पासी समाज-: विश्राम पासवानसामाजिक जागरुकता कार्यक्रम का आन लाइन आयोजन किया गया इस कार्यक्रम को ग्रामीण बौद्ध कल्याण सेवा संस्थान के संस्था प्रमुख ओंकार नाथ चौधरी द्वारा आयोजित किया गया श्रावस्ती, बलरामपुर, बहराइच, लखनऊ, उन्नाव, जौनपुर, फैजाबाद ,राय बरेली, प्रयागराज,इलाहाबाद लखीमपुर खीरी कानपुर आदि जनपदों से पासी समाज के साथी ने अपने अपने बिचारो को प्रकट किया राम कुमार भारती जी”-अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मानवता ही समाज के विकास का आधार है समाज को जोड़ना हमारा कर्तव्य है समाज में नैतिकता विकास बल दिया जाए सभी जिलों में समुदाय स्तर पर कार्य करने की जरूरत है समाज के साथ-साथ हम समाज के सभी वर्गों के जो शोषित वंचित लोग हैं उनके बारे में बात करने की जरूरत है जिनमें से हम सामाजिक उत्थान के लिए आर्थिक मजबूती कैसे करेंगे गरीबी कैसे दूर की जाएगी शिक्षा में सुधार कैसे की जाएगी किसानों की समस्याओं का निवारण कैसे किया जाए मुद्दों पर सुझाव दिया गया समाज में बिचारो को जबरदस्ती नहीं मनवाया जा सकता रामहित भारती ने कहा कि हमें बौद्ध बिचार धारा पर चलकर विकास करना होगा समाज के एकता के बिना हम सब कोई काम नहीं कर सकते हैं इसके लिए हमें अपना सामाजिक संगठन मजबूत करना होगा एवं हम सबको एक साथ चलने की जरूरत है विश्राम पासवान ने कहा कि हमें मानवता वाद का पालन करके पासी समाज को आगे बढाना हैकार्यक्रम में शिवप्रसाद पासवान, रामकुमार भारती लखनऊ, रामहित भारती प्रयागराज (इलाहाबाद) अंजली राव श्रावस्ती, बी०बी०रावत सिद्धार्थनगर, सुरेश कुमार पासवान श्रावस्ती प्रमोद कुमार पासवान बलरामपुर, अमित प्रभाकर, राजेश रावत, बाबादीन पासवान आदि लोगों ने प्रतिभाग किया । इसी के साथ श्री रामकुमार भारती द्वारा मीटिंग का समापन किया गया ।
यूपी -मानवतावाद का पालन करके बढेगा पासी समाज-: विश्राम पासवान

