लखनऊ -एक माह से चल रहे गायत्री मंत्र से बंदियों की मनोदशा में सुधार

by | May 11, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

जेलों में एक माह से चल रहे गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय जाप से बंदियों की मनोदशा में सुधार आया है। बंदियों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहे हैं। बंदियों में आपसी भाईचारा बढ़ा है। जेलों में अनुशासन बढ़ा है। इसका असर नवरात्र और रमजान में दिखा है। यह बातें मंगलवार को विधान भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कही।लगातार गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय जाप से बंदियों के भीतर के अपराध बोध कम हुआ है। उन्होंने बताया कि आगरा व कासगंज की जेलों के निरीक्षण के दौरान बंदियों के विचारों में हुए बदलाव को महसूस भी किया। कारागार मंत्री ने अप्रैल में समीक्षा बैठक के दौरान सूबे के जेल अधीक्षकों को जेल में नियमित गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय जाप शुरू करने के निर्देश जारी किए थे। मंत्री ने कहा कि प्रदेश में क्षमता से अधिक बंदियों वाली जो भी जेलें हैं। वहां नई बैरकें बनायी जाएगीं। आठ जिलों में नई जेलों का निर्माण होगाउत्पाद बेंचने में सरकार मदद करेगीमंत्री ने कहा कि सरकार जेलों में बंदियों द्वारा तैयार किये जा रहे उत्पाद को बाजार में बेंचने में मदद करेगी। बंदियों के उत्पादों को बाजारों में प्रोत्साहित करेगी। इसके लिए शासन स्तर पर सहमति बन गई। ताकि बंदियों को इसके एवज में सम्मान जनक मेहनताना दिया जा सके।