लखनऊ -इलाज के दौरान युवती की मौत, हंगामा

by | May 11, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

लोहिया संस्थान में भर्ती युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवारीजनों ने समुचित इलाज न मिलने की शिकायत करते हुए हंगामा किया। मां की आपत्ति के बाद डॉक्टरों ने शव का पोस्टमार्टम कराने का फैसला किया। मंगलवार शाम तक मां की तरफ से लोहिया संस्थान प्रशासन से किसी तरह की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई।कानपुर शुक्लागंज निवासी कल्पना (16) को तेज बुखार आया। मां पार्वती ने उसका स्थानीय अस्पताल में इलाज कराया। स्थानीय डॉक्टर ने मरीज को लोहिया संस्थान ले जाने की सलाह दी। 27 अप्रैल को बेटी को वह लोहिया संस्थान की इमरजेंसी में पहुंची। यहां डॉक्टर ने मरीज का इलाज शुरू किया। इलाज के दौरान मंगलवार को मरीज की सांसें थम गईं। मां पार्वती का आरोप है कि डॉक्टरों ने ठीक से मरीज का इलाज नहीं किया। समुचित इलाज के अभाव में बेटी की सांसें थम गईं। मां के हंगामे के बाद डॉक्टरों ने शव का पोस्टमार्टम कराने का फैसला किया।