नगवा (लंका) इलाके में स्थित जनरल स्टोर में सामान खरीदने के दौरान वर्दी में पहुंचे एक व्यक्ति ने दुकानदार के हटते ही परफ्यूम चोरी कर ली। फिर पुलिसिया धौंस दिखाकर वही परफ्यूम दुकानदार को दो सौ रुपये में लौटा दिया। पता तब चला, जब परफ्यूम की शीशी नहीं दिखी, फिर सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर पूरी करतूत उजागर हुई। लंका पुलिस फुटेज के आधार पर उसकी पहचान करनें में जुटी है। वर्दी हेड कांस्टेबल की है।नगवा में जयप्रकाश की जनरल स्टोर की दुकान है। दुकान पर सोमवार को उनकी पत्नी थीं। वर्दी पहने एक व्यक्ति पहुंचा। खुद को नगवा चौकी का पुलिसकर्मी बताया। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि महिला दुकानदार के पीछे जाते ही उसने परफ्यूम उठा लिया। फिर उसे छिपाकर रखे था। महिला दुकानदार के आने पर उसने कहा कि नगवा चौकी प्रभारी ने यह परफ्यूम वापस करने को कहा है। इस पर महिला ने दो सौ रुपये देकर परफ्यूम वापस कर लिया। उधर सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद भेलूपुर सर्किल में इस तरह के किसी पुलिसकर्मी के तैनात होने की बात से पुलिस अधिकारियों ने इनकार किया है। उसकी पहचान की जा रही है।
वाराणसी -जनरल स्टोर में घुसा ‘वर्दी वाला चोर, तलाश जारी

