गोंदलामऊ ब्लॉक के जूनियर विद्यालय मुड़ियाकैल में सुबह 10 बजे तक यहां तैनात दोनों शिक्षक नहीं पहुंचे। बच्चे इंतजार करते रहे। इसकी खबर ग्रामीणों को हुई तो वह अपने बच्चों को घर ले आए और स्कूल में ताला लगवा दिया। बीएसए ने इस पूरे मामले में खंड शिक्षा अधिकारी से रिपोर्ट मांगी है।यहां शिक्षक पंकज सिंह,विश्वजीत सिंह तैनात हैं। एक सहायक शिक्षिका अर्चना सिंह मेडिकल अवकाश पर हैं। हालांकि उनके नहीं आने के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी विभाग को भी नहीं है। विद्यालय में कक्षा छह से आठ तक 69 बच्चे हैं । 30 बच्चे स्कूल आ चुके थे। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल में जिम्मेदारों के न होने के चलते बच्चो से साथ होने वाली कोई भी घटना की जिम्मेदारी किसकी होगी। इसका हवाला देते हुए स्कूल में छुट्टी कराते हुए गेट में ताला लगवा दिया। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि आए दिन स्कूल में शिक्षक नहीं आते हैं। मामले में जब जिला बेशिक शिक्षा अधिकारी से बात करने की कोशिश की गई तो उनका फोन नही उठा। ग्राम प्रधान राजाराम का कहना है कि स्कूल में कोई जिम्मेदार नहीं था। स्कूल में बेटियों का अकेले रहना उचित नहीं समझा इसलिए ताला लगवा दिया। जिलाधिकारी अनुज कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी हुई है जांच कर सख्त कार्यवाही की जाएगी।डीएम-बीएसए का आदेश दरकिनारजिले के प्रभारी मंत्रियों के दौरे को देखते हुए सभी शिक्षकों के अवकाश रद कर दिए गए थे। बीएसए अजीत कुमार ने जारी आदेश में कहा है कि प्रभारी मंत्री का निरीक्षण प्रस्तावित है। वह स्थलीय निरीक्षण किया जाना है। इसे देखते हुए अवकाश रद किए जाते हैं। सभ्ज्ञी की उपस्थित अनिवार्य है। इसी तरह डीएम अनुज सिंह ने भी आदेश दिया था।दोनों शिक्षकों पर होगी कार्रवाई- बीएसएबीएसए अजीत कुमार का कहना है कि दोनों शिक्षकों ने मानव सम्पदा पोर्टल पर आकस्मिक अवकाश के लिए आवेदन किया था। मगर उनका अवकाश स्वीकृत नहीं हुआ है। स्कूल में जब पहले से एक शिक्षक मेडिकल लीव पर हैं तो दोनों शिक्षकों का एक साथ अवकाश लेना गम्भीर विषय है। खंड शिक्षा अधिकारी से रिपोर्ट मांगी गई है। शिक्षकों पर कार्रवाई होगी
सीतापुर -समय पर स्कूल नहीं पहुंचे शिक्षक, ग्रामीणों ने लगाया ताला

