सीतापुर -अज्ञात चोरों ने एक घर को बनाया अपना निशाना लाख का माल किया पार

by | Jul 25, 2021 | ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

बिसवां सीतापुर कोतवाली बिसवां इलाके के कस्बे में चोरों ने दिन दहाड़े एक घर को अपना निशाना बनाते हुए करीब ढाई लाख रुपये के जेवर और सत्तर हजार की नकदी पार कर दी। और रफ़ूचक्कर हो गये। भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस जांच में जुट गई है।कोतवाली अंतर्गत बिसवां के मोहल्ला सेठगंज निवासी सुभाष मौर्या पुत्र श्रीपाल मौर्या के घर को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोर घर के मुख्य द्वार का ताला तोड़ कर घुस गए और वहा रक्खी लोहे की अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे करीब ढाई लाख रुपये के सोने चांदी के जेवरात और 70 हजार की नकदी को उड़ा ले गए। ग्रह स्वामी को घटना की जानकारी तब लगी जब वो करीब दोपहर ढाई बजे तहसील से अपने घर पंहुचा तो उसके घर के मुख्य द्वार और घर मे रखी लोहे की अलमारी का ताला टूटा पड़ा था। और घर का सामान बिखरा पड़ा था भुक्तभोगी सुभाष तहसील में मुंशीगिरी का काम करता है घटना की जानकारी पर मौके पर पहुचीं पुलिस जांच में जुट गई। प्रभारी निरीक्षक ओपी तिवारी ने बताया की घटना की जानकारी मिली है पुलिस दल मौके पर भेजा गया है। पुलिस जांच कर रही है जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।गौरतलब है कि कस्बा व ग्रामीण क्षेत्रों में पूर्व में हुई चोरियों का खुलासा अभी तक नही हो सका है आये दिन अज्ञात चोरों द्वारा मोटरसाइकिल व घरों को निशाना बनाया जा रहा है जिससे आमजनमानस में डर का माहौल बना हुआ है।