लखनऊ -जांच में टैक्स इंस्पेक्टर तथा बाबू दोषी मिले, आरोप पत्र जारी

by | May 11, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

व्यापारी को हाउस टैक्स के नाम पर परेशान करने वाले टैक्स इंस्पेक्टर तथा लिपिक को प्रथम दृष्टया दोषी पाया है। नगर आयुक्त ने दोनों को आरोप पत्र जारी कर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी के साथ इस जोन के जोनल अधिकारी सुजीत कुमार श्रीवास्तव को भी जोन चार से हटाकर जोन पांच में तैनात किया है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि उनका रुटीन में तबादला किया गया है।लोकमंगल दिवस में 10 मई को 1/50 विशालखंड गोमतीनगर निवासी विक्रम बरमानी ने महापौर व नगर आयुक्त से शिकायत की थी कि उनके हर्ष पैलेस सीपी-008 विकास खंड के कर निर्धारण में अनियमितता की गयी। उनका टैक्स पहले पांच लाख, फिर 18 लाख और उसके बाद 63 लाख रुपए किया गया। उन्होंने टैक्स जमा करने का जो 20 लाख का चेक नगर निगम में जमा किया था, कर्मचारियों ने उस पर जानबूझ कर ओवरराइटिंग कर दी। 20 लाख के चेक को 28 लाख कर इसे बाउन्स करा दिया। ऐसा उन्हें परेशान करने के लिए किया गयाशिकायत पर नगर आयुक्त ने जांच के आदेश दिये गये थे। जांच से पता चला कि राजस्व निरीक्षक सुश्री नमिता सिंह एवं लिपिक अमरनाथ ने उक्त भवन का बार-बार कर निर्धारण पुनरीक्षित किया। जबकि कर निर्धारण 2010 एवं 2014 में पुनरीक्षित किया जाना चाहिए था। साथ ही जमा किए गए गृहकर की चेक पर ओवरराइटिंग कर अनुचित कृत्य का प्रयास किया गया। यह भी संज्ञान में आया कि लिपिक अमरनाथ रफी अहमद किदवई में वार्ड में तैनात नहीं था। इसक बावजूद भवन स्वामी पर बार-बार सेटेलमेंट का दबाव बना रहा था।नगर आयुक्त ने बताया कि जांच में राजस्व निरीक्षक नमिता सिंह एवं लिपिक अमरनाथ की भूमिका संदिग्ध मिली है। प्रथम दृष्टतया दोषी पाये जाने पर आरोप पत्र निर्गत करते हुए विभागीय कार्यवाही का आदेश दिया गया है। नगर आयुक्त ने बताया कि जोन चार के जोनल अधिकारी सुजीत कुमार श्रीवास्तव को तीन वर्ष से अधिक समय की वजह से गोमतीनगर से हटाकर आलमबाग जोन पांच में तैनात किया गया है। जबकि जोन पांच के सुभाष त्रिपाठी को जोन पांच से गोमतीनगर के जोन चार में जोनल अधिकारी बनाया गया है। मामले में आरोपी टैक्स इंस्पेक्टर नमिता सिंह को भी जोन चार से हटाकर जोन दो में तैनात किया गया है।