बाजारखाला कोतवाली में बुधवार दोपहर एक युवक मिट्टी तेल का डिब्बा लेकर पहुंच गया। जिसने आत्मदाह करने का प्रयास किया। युवक को खुद पर तेल उड़ेलते देख पुलिस कर्मी हड़बड़ा गए। किसी तरह से युवक से तेल का डिब्बा छीनते हुए उसे हिरासत में लिया गया। इंस्पेक्टर बाजारखाला के मुताबिक आत्मदाह का प्रयास करने वाले युवक की पहचान खजुहा निवासी पवन कुमार के तौर पर हुई है। जिसने दुकान मालिक पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इसी वजह से वह आत्मदाह करने का प्रयास कर रहा था। इंस्पेक्टर के मुताबिक छानबीन किए जाने पर पता चला कि दुकान मालिक और पवन के बीच किराएदारी का विवाद है। हालांकि पवन ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत नहीं की थी।
लखनऊ -कोतवाली में आत्मदाह करने पहुंचा युवक

