लखनऊ -90 हजार छात्र-छात्राओं की ईमेल आईडी तैयार

by | May 13, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

लखनऊ में यूपी बोर्ड के कक्षा नौ से 12 तक पढ़ने वाले एक लाख 55 हजार छात्र-छात्राओं की ईमेल आईडी 15 मई तक बनाने के निर्देश मिले हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद के इस निर्देश के बाद जिले 764 माध्यमिक स्कूलों के 90 हजार छात्र-छात्राओं की ईमेल आईडी की सूची तैयार कर ली गई है। बचे हुए छात्र-छात्राओं क ईमेल आईडी तैयार करने के निर्देश जिला विद्यालय निरीक्षक डा. अमरकांत सिंह ने 15 मई तक दिए हैं।माध्यमिक शिक्षा में सुधार के लिए सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों की वेबसाइट, शिक्षकों एवं कक्षा नौ से 12 के छात्रों की ईमेल आईडी बनाने के निर्देश मुख्यमंत्री की 100 दिवस की कार्य योजना में शामिल है। माना जा रहा है कि विद्यालयों और जनता में पारदर्शिता बढ़ाने के साथ ही कोरोना जैसा संकट उत्पन्न होने की स्थिति में परिषद खुद को तैयार रखना चाहता है। इसीलिए डाटा एकत्रित किया जा रहा है।जिला विद्यालय निरीक्षक डा. अमरकांत सिंह ने बताया कि परिषद से निर्देश मिल चुके हैं। कोरोना काल में अधिकांश छात्र-छात्राओं की ईमेल आईडी बनवायी गई थी। अभी तक 90 हजार छात्र-छात्राओं की सूची तैयार हो गई है। अन्य बचे हुए स्कूलों को समय से छात्रों की, शिक्षकों की ईमेल आईडी बनवाने और उसे परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।डिजिटल विश्वविद्यालय की स्थापना और इसके लिए रेगुलेटरी फ्रेमवर्क पर तेजी से काम किया जा रहा है। यूजीसी और एआईसीटीई को इस संबंध में समयबद्ध तरीके से काम करने को कहा गया है।सरकार यूजीसी (ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग प्रोग्राम्स एंड ऑनलाइन प्रोग्राम्स) रेगुलेशन, 2020 में संशोधन के जरिए ऑनलाइन शिक्षा को बड़े पैमाने पर खोलने की कोशिश कर रही है। उन नियमों पर काम किया जा रहा है, जिनके माध्यम से शीर्ष-रेटेड संस्थान शैक्षणिक सत्र ऑनलाइन पाठ्यक्रम प्रदान करने में सक्षम होंगे। विनियम डिजिटल विश्वविद्यालय के लिए भी मार्ग प्रशस्त करेंगे, जिसे हब-एंड-स्पोक मॉडल के माध्यम से बनाने की योजना है। रहे हैं। डिजिटल विश्वविद्यालय की स्थापना में एडटेक कंपनियों की भूमिका भी तय की जा रही है। विचार यह है कि एडटेक कंपनियां शिक्षा संस्थानों के साथ साझेदारी कर सकती हैं और शिक्षण और परीक्षा सहायता प्रदान कर सकती हैं। डिजिटल विश्वविद्यालय के आने के बाद एडटेक खिलाड़ी एक प्रमुख तरीके से भाग लेने में सक्षम होंगे। उनके संसाधनों का लाइव व्याख्यान आदि के लिए उपयोग किया जा सकता है।