बिसवां कोतवाली परिसर में सम्पन्न हुआ थाना समाधान दिवस।बिसवां सीतापुर शनिवार को कोतवाली बिसवां परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता संयुक्त रुप से अपर जिलाधिकारी विनय कुमार पाठक एवं अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरीय डॉक्टर राजीव दीक्षित ने की थाना समाधान दिवस में कुल एक राजस्व विभाग से संबंधित शिकायती पत्र ही आया जिसके निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया।इस मौके पर उपजिलाधिकारी अनुपम मिश्रा प्रभारी निरक्षक ओम प्रकाश तिवारी उप निरीक्षक सुरेश पाल सिंह। सत्येंद्र सिंह रामेश्वर सिंह राजस्व लेखपाल सत्येंद्र यादव निलेश कुमार यादव रामकुमार यादव सहित अन्य लेखपाल व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।गौरतलब है कि ऐसे आयोजनों का ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार होना चाहिए।थाना समाधान दिवस का बैनर पोस्टर न लगाने के कारण लोगों को इसकी जानकारी नही मिल सकी जिससे जरूरत मंद शिकायत कर्ताओं को इसकी जानकारी नही मिल सकी। जानकारी के आभाव में सिर्फ एक ही शिकायत का आना सवालिया निशान खड़े करता है।
सीतापुर -कोतवाली परिसर में सम्पन्न हुआ थाना समाधान दिवस।

