बांदा – आपको बता दें पूरा मामला जिलाधिकारी कलेक्ट्रेट सभागार का है जहां आज ग्राम पंचायत खुरहंड विकासखंड महुआ गांव के लोगों ने आज जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर जिला अधिकारी को लिखित शिकायत पत्र दिया . बांदा / अतर्रा- ग्राम पंचायत खुरहंड विकासखंड महुआ तहसील अतर्रा जिला बांदा के पीड़ित लोगों ने बताया कि हमारे प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हो चुके हैं परंतु वर्तमान महिला प्रधान संगीता के साए से उसके ससुर छत्रपाल सिंह व देवर अजय सिंह द्वारा आवास हमें पीड़ितों को घर बुलाकर प्रति आवास में 25 ₹25000 हजार रुपये कि मांग की जा रही है. पीडितो ने बताया कि रूपये देने से इंकार करते हैं तो उन लोगों का आवास अपात्र घोषित कर अपात्र लिस्ट में डलवाया जा रहा है. पैसा न देने पर शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है.पूरा परिवार दबंग अपराधी प्रवृत्ति का है हमारी मांग है कि विकास खंड अधिकारी महुआ, व अन्य किसी अधिकारी से जांच कराते हुए प्रधानमंत्री आवास हेतु पात्र व अपात्र की जांच कराते हुए हम सभी को आवास दिलाये जाये व वर्तमान प्रधान व ससुर , देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करे, इस मौके पर रामा, शिवचरण, लाखन, रामकली, चंदा, सबाना, रामनारायण, सुमित्रा देवी, सबाना, जुलेखा खातून , रज्जन सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे.बाइट- पीड़ित व्यक्ति
बांदा -लोगों का आवास अपात्र घोषित कर अपात्र लिस्ट में डलवाया जा रहा है. पैसा न देने पर शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी

