मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। इसमें काफी अधिकारी एवं कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कामचोरी करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए।मुख्य विकास अधिकारी ने विलम्ब से आये कर्मचारियो को कारण बताओ नोटिस जारी करने तथा अनुपस्थित कर्मचरियों का अनुपस्थिति अवधि का वेतन बाधित करने के निर्देश दिए हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में गन्दगी की भरमार मिली। अव्यवस्था को लेकर कड़ी नाराजगी जतायी। सम्बन्धित पटल सहायक एवं उत्तरदायी अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान जिला समन्वयक बालिका शिक्षा अविनाश पाण्डेय व जिला समन्वयक प्रशिक्षण राकेश शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
हरदोई -दफ्तर में कई कर्मी कर्मचारी गैर हाजिर मिले

