रेउसा। थाना क्षेत्र में एक रसोईया ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए मुकदमा पंजीकृत करवाया है। क्षेत्र के एक विद्यालय की रसोईया ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापक उसके साथ अश्लील हरकतें करता है व उसका मानसिक रूप से उत्पीड़न करता है। रसोइया का कहना है कि विरोध करने पर विद्यालय से निकाल देने की भी धमकी देता है। बताते हैं प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक करीब 27 वर्षों से तैनात है। रसोइया की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिक विद्यालय रेवान केअअध्यापक नसीर अहमद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
सीतापुर – विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज

