संदना। स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत महसूई गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय व उच्च प्राथमिक विद्यालय में रैली निकाली गई। गांव में रैली निकालकर ग्रामीणों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया।रैली में शामिल बच्चे सब पढ़े-सब बढ़े, घर-घर विद्या दीप जलाओ अपने बच्चे सभी पढ़ाओ, कोई न छूटे इस बार, शिक्षा है सबका अधिकार, बेटी है तो कल है, मम्मी पापा हमें पढ़ाओ, स्कूल में चलकर नाम लिखाओ आदि स्लोगन लिखी तख्तियां हाथों में लेकर चल रहे थे। उच्च प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यपिका मंजरी श्रीवास्तव ने कहा कि नये सत्र में सभी शिक्षक नयी शिक्षा नीति और एफएलएन व निपुण भारत के तहत शिक्षण कराएंगे।। प्रधान प्रतिनिधि नीरज राठौर ने कहा कि सभी अभिभावक अपने पाल्यों का नामाकंन शत प्रतिशत करा लें। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक सूर्य कुमार, सहायक अध्यापक अतुल यादव, अभिमन्यु सिंह, सहायक अध्यापिका तारावती, अंतिमा तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।
सीतापुर -बेटी है तो कल है -मम्मी पापा हमें पढ़ाओ, स्कूल में नाम लिखाओ

