संवाददाताअमेठी : विकाशखण्ड शुकुल बाजार के स्थानीय थाने पर शासन की मंशा के अनुरूप समाधान दिवस का समायोजन हुआ इसकी अध्यक्षता उप जिला अधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में राजस्व निरीक्षक श्री दुर्गा प्रसाद ने की तथा थाना अध्यक्ष बाजार शुकुल एवं राज्य के लेखपाल भी मौजूद थे किंतु चकबंदी विभाग से कोई भी कर्मचारी या अधिकारी समाधान दिवस में शरीक नहीं हुआ जो शासन की मंशा के विपरीत है क्योंकि कुछ चकबंदी विभाग से संबंधित शिकायतें भी आई थी थाना अध्यक्ष ने कुछ समस्याओं के निराकरण के लिए तुरंत टीम रवाना किया जिसमें हल्का लेखपाल एवं सिपाही समस्या निराकरण के लिए गए थे किंतु थाना दिवस समाप्त तक नहीं आ सके तथा ग्राम सभा तेंदुआ के निवासी डॉ राजकुमार ने राजस्व निरीक्षक से गांव में सभी अतिक्रमण ग्रस्त बंजार खलिहान खाद गड्ढा आदि को मुक्त कराने की मांग की तथा थाने पर लगभग 30 से अधिक प्रार्थना पत्र पढ़े जिसमें थाना अध्यक्ष की सक्रियता के चलते 5 का मौके पर निस्तारण किया गया थाना थाना समाधान दिवस में सम्मिलित होने वाले फरियादी संतुष्ट दिखे शेष प्रार्थना पत्रों को कार्यवाही हेतु टीम गठित कर दी गई है
अमेठी -थाना समाधान दिवस संपन्न

