संवाददाता अमेठी : विधायक चंद्रप्रकाश मिश्र मटियारी ने जन सुनवाई के तहत सुनी जनता की समस्याएं ।अमेठी मुसाफिरखाना क्षेत्र के अंतर्गत समाज में अनेकों समस्याएं ज्यों की त्यों बनी हुई हैं इसी के मद्देनजर पूर्व विधायक व भाजपा नेता चंद्रप्रकाश मिश्र मटियारी ने एक मुहिम के तहत व्यापक अभियान छेड़ दिया है । और क्षेत्र भ्रमण के साथ जगह जगह समाधान दिवस का आयोजन करते हुए जनता की समस्याओं से रुबरु होते हुए उनका निराकरण के लिए दृढ़ संकल्पित दिखाई दे रहे हैं ।भाजपा नेता एवमं पूर्व विधायक चंद्रप्रकाश मिस्र मटियारी ने अपने व्यापक क्षेत्रीय दौरे के तहत महीने के दूसरे शनिवार को निश्चित समाधान दिवस के तहत आज मुसाफिरखाना डाकबंगले में जनसुवाई के दौरान जनता की समस्याओं को सुना , और उनका त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आदेशित भी किया ।
अमेठी -समाज में अनेकों समस्याएं ज्यों की त्यों

