।बिसवां सीतापुर कोरोना संक्रमण काल में गरीबों को निशुल्क खाद्यान्न वितरण किए जाने की सरकार की मुहिम को लेकर शनिवार को कस्बे के मोहल्ला सरावगी टोला में उचित दर विक्रेता विशाल रस्तोगी की दुकान पर गरीबों को निशुल्क खाद्यान्न किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्रीय विधायक महेंद्र प्रताप सिंह यादव ने गरीबों को प्रति यूनिट 3 किलोग्राम गेहूं और 2 किलोग्राम चावल और एक बैग का वितरण किया इस मौके पर उन्होंने कहा केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार ने कोरोना काल में गरीबों को निशुल्क खाद्यान्न वितरण अत्यंत सराहनीय कार्य किया है। इससे गरीबों और पीड़ितों को खानपान की समस्या के साथ-साथ आर्थिक संकट से भी निजात मिली है। इस मौके पर जिला पूर्ति अधिकारी संजय कुमार प्रसाद ने अंत्योदय योजना राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के बारे में व्यापक जानकारी देते हुए बताया कि सरकार अब नवंबर माह तक गरीबों को निशुल्क खाद्यान्न देगी और उसके साथ प्रदेश सरकार प्रत्येक लाभार्थी को एक बैग का वितरण भी कर रही है। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि को बुके देकर स्वागत सत्कार से किया ।इस मौके पर आपूर्ति निरीक्षक सर्वेश वर्मा आपूर्ति लिपिक राजाराम रावत नागेंद्र यादव जेपी सिंह केके मिश्रा कमलेंद्र बाजपेई राकेश यादव विवेक सिन्हा मनोज कुमार अनिल गुप्ता संतोष, कृष्ण कुमार रस्तोगी के अलावा तमाम लाभार्थी उपस्थित रहे।
सीतापुर -निशुल्क खाद्यान्न किट वितरण कार्यक्रम का किया शुभारंभ

