कानपुर -मरीज लेटा, डाक्टर समेत स्टाफ हुआ

by | May 15, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

कल्याणपुर के एक अस्पताल में पैर में फ्रैक्चर के इलाज के लिए मरीज भर्ती हुआ, जबकि डाक्टर समेत पूरा स्टाफ मौके से नदारद है। आरोप है कि दो लाख खर्चा करवाने के बाद भी मरीज के पैर का फ्रैक्चर ठीक नहीं हो सका।रसूलाबाद निवासी गौरव राजपूत का गत 12 फरवरी को एक्सीडेंट हो गया था। एक्सीडेंट में गौरव के पैर में फ्रैक्चर हो गया था।रसूलाबाद के दो दलालों ने इलाज के लिए गौरव को कल्याणपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां ऑपरेशन के बाद महीने भर वह भर्ती भी रहे। शनिवार को कानपुर पहुंच गौरव ने जब पैर का एक्सरे कराया तो फ्रैक्चर जस का तस था। जिस पर वह निजी अस्पताल पहुंचे। उन्हें देख डॉक्टर स्टाफ समेत मौके से नदारद हो गया। कल्याणपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।