सीतापुर। शहर के नेपालापुर स्थित एक चर्चित निजी अस्पताल में काम करने वाली नर्स की सग्दिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। घटना बीते 10 मई की बताई जा रही है। बिसवां निवासी रूबीना पत्नी अल्ताफ जो कि शहर के नैपालापुर स्थित निजी ा हास्पिटल में काम करती थी जिसकी मौत जहर खाने से हो गई है। थाना प्रभारी कोतवाली देहात मुकुल बर्मा ने बताया कि सूचना पर पुलिस हास्पिटल गई थी, जहां पर प्रबंधन द्वारा बताया गया रूबीना की जहर खाने के बाद लखनऊ के एक निजी हास्पिटल में मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जो भी जांच में निकल कर आएगा उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी
सीतापुर -अस्पताल की नर्स की संदिग्ध हालात में मौत

