बिसवां। करीब पांच छह माह की मेहनत के बाद बिसवां तहसील को आईएसओ (अंतरराष्ट्रीय मानक संगठन) प्रमाण पत्र मिल गया है। एसडीएम अनुपम मिश्र ने बताया कि अब तहसील में कोई भी फाइल का रिकॉर्ड केवल पांच मिनट दूर रहता है। पांच मिनट में किसी भी फाइल को ट्रैक किया जा सकता है। इसके अलावा भी करीब दस से ज्यादा बिंदुओं पर आईएसओ की ओर से तहसील भवन को परखा गया। बिसवां तहसील अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरी उतरी है। बिसवां तहसील ने आईएसओ प्रमाणपत्र हासिल कर लिया है। एसडीएम अनुपम मिश्र ने कहा कि यहां की व्यवस्थाओं को देखते हुए यह आईएसओ प्रमाणपत्र मिला है।
सीतापुर -तहसील को आईएसओ प्रमाण पत्र

