लखनऊ -फिर बेपटरी हुई नई ट्रैफिक व्यवस्था

by | May 16, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

चारबाग इलाके को जाम मुक्त करने के लिए बीते कई दिनों से चल रही कवायद फिर ध्वस्त होने लगी है। पटरी दुकानदार मनमानी ढंग से दुकानें लगा रहे हैं और ऑटो-बस चालक जहां-तहां गाड़ियां खड़ी कर रहे हैं। इससे पहले जैसी जाम की स्थिति बनी हुई है।चारबाग को ट्रैफिक जाम से मुक्त कराने के लिए पुलिस, प्रशासन, ट्रैफिक, परिवहन तथा नगर निगम ने संयुक्त रूप से प्रयास किया था। इसके लिए नगर निगम ने यहां पीली पट्टी बनाई है। पीली पट्टी पटरी दुकानदारों को भी दी गई है और बस तथा ऑटो खड़े करने वालों को भी। लेकिन कोई भी इसे मानने को तैयार नहीं है। रविवार को भी मनमाने तरीके से दुकानें लगाई गई। जहां दुकाने लगाना प्रतिबंधित था वहां दिनभर दुकानें सजी रहीं। मुख्य मार्ग पर भी दुकानें लगी हुई थी। नगर निगम ने जो पीली पट्टी बनाई है उसमें दुकानें ही नहीं लगीं। खास कर नत्था तिराहे के पास कोई दुकानदार नहीं है। सब चारबाग मुख्य मार्ग पर ही डटे हुए नजर आए। इसी तरह रवींद्रालय के पास जहां ऑटो तथा बसों के खड़े होने की व्यवस्था बनाई गई है वहां भी गाड़ियां नहीं खड़ी हुई। ऑटो संचालक मनमाने तरीके से इसके बाहर गाड़ियां खड़ी किए हुए थे। इसकी वजह से यहां जाम की स्थिति बनी हुई थी। शाम को स्थिति और ज्यादा खराब हो गई, क्योंकि कंट्रोल करने के लिए ट्रैफिक सिपाही तक नहीं मौजूद थे।18 मई तक जागरूक करेंगे फिर सख्तीअधिकारियों ने बताया कि 18 मई तक अभी छूट दी गई है। तब तक ऑटो टेंपो तथा दुकानदारों को जागरूक किया जाएगा। उन्हें निर्धारित पट्टी के अंदर ही दुकानें लगाने तथा ऑटो बस संचालन के लिए कहा जाएगा। इस तिथि के बाद सख्ती शुरू होगी। फिर ऑटो टेम्पो जब्त किए जाएंगे। दुकानदारों की दुकानें हटाई जाएंगी। उनके भी सामान जब्त होंगे। नगर निगम के जोनल अधिकारी राजेश सिंह ने कहां कि नगर निगम पीली पट्टी के बाहर दुकानें लगाने वालों के सामान जब्त करेगा। उन्हें फिर हटाएगा। पूर्व में भी इन्हें हटाया जा चुका है। इसके बावजूद यह दोबारा जम जाते हैं। पुलिस को थोड़ी सख्ती करनी होगी।