बौंडी: नवांगत थानाध्यक्ष गणनाथ प्रसाद जी ने बौंडी थाने पहुंच कर पदभार ग्रहण किया। इसके बाद उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से औपचारिक जान-पहचान के बाद थाने का जायजा लिया नवांगत थानाध्यक्ष ने अपने सहकर्मियों संग बैठक करके बौंडी थाना क्षेत्र के विषय में जानकारी हासिल की और महत्वपूर्ण समस्याओं पर चर्चा करते हुए अधीनस्थों तथा पुलिस बल के जवानों को कई दिशा निर्देश देते हुए थानाध्यक्ष ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप अपराध नियंत्रण, शांति एवं विधि व्यवस्था कायम रखने की मेरी पहली प्राथमिकता होगी। अपराध करने वालों को बक्शा नही जाएगा। अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाकर शख्त से शख्त कार्यवाही की जाएगी ।। *रिपोर्ट-डॉ कपिल शुक्ल पत्रकार लोकसचेतक न्यूज़ **
उत्तर प्रदेश -बक्शे नही जाएंगे अपराधी : थानाध्यक्ष

