ओंकार नाथ चौधरी :बाल श्रम न कराये जाने हेतु जागरूक किया गयाजनपद बलरामपुर महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन उत्तर प्रदेश मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत बाल विवाह,भिक्षावृत्ति,बाल श्रम व मानव तस्करी की रोकथाम हेतु 25 अप्रैल 2022 से 20 जुलाई 2022 तक विभिन्न कार्यक्रमों के निर्देश दिए गए हैं। जिसके अनुपालन में 1 मई 2022 से 20 मई 2022 तक कार्ययोजना तैयार कर,जिसमे जनपद बलरामपुर के समस्त थानों में तिथि वार संवाद एवम् रेस्क्यू कार्यक्रम के दौरान आज दिनांक.16.05.2022 को थाना -ललिया जनपद- बलरामपुर क्षेत्र के अंतर्गत पुरुषों एवं महिलाओं और बालक एवं बालिकाओं को बुलाकर संवाद एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस दौरान कस्बा/शहर के तमाम प्रतिष्ठान के मालिकों एवं व्यवसायीगण को बाल श्रम कराना कानूनन अपराध है इस संबंध में बाल श्रम ना कराये जाने हेतु जागरूक किया गया जिसमें उप निरीक्षक श्रीमती ममता सिंह यादव प्रभारी एएचटीयू जनपद बलरामपुर म0 आ0 अंकिता सिंह , म0आ0 पूजा चौहान , म0आ0 रंजना रावत , म0आ0 यशी बाजपेई, आ0 सलमान वारसी थाना - एएचटीयू जनपद- बलरामपुर आदि अधिकारी/ कर्मचारी गण ने प्रतिभाग किया
बलरामपुर -बाल श्रम न कराये जाने हेतु जागरूक किया

