महमूदाबाद के सेठ राम गुलाम मुनेश्वर प्रसाद आईटीआई में टेबलेट /स्मार्टफोन का हुआ वितरण

by | May 17, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

महमूदाबाद -सीतापुर ,प्रदेश सरकार की डिजिटल सशक्तिकरण की महत्वाकांक्षी योजना के क्रम में जनपद सीतापुर के महमूदाबाद की उत्कृष्ट आई०टी०आई० सेठ रामगुलाम मुनेश्वर प्रसाद आई०टी०आई० में टेबलेट/स्मार्टफोन वितरण समारोह का आयोजन किया गया| कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर मुख्य अतिथि डॉ० राम नारायण वर्मा भूतपूर्व विधायक महमूदाबाद के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ किया गया | कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि उमाशंकर वर्मा लोकतंत्र सेनानी, संतोष कुमार राजस्व निरीक्षक , प्रदीप शाह, क्षेत्रीय लेखपाल महमूदाबाद, तहसील, पवन सिंह विधानसभा संयोजक भा०ज०पा०,प्रदीप सिंह संवाददाता, क्षेत्र के गणमान्य गोपाल गुप्ता, कोषाध्यक्ष डॉ० अखिलेश कुमार, नरेश चंद्र उपाध्यक्ष सेठ रामगुलाम पटेल ट्रस्ट, एवं डॉ० हरिशचंद्रा संरक्षक सेठ रामगुलाम पटेल मेमो. ट्रस्ट द्वारा इस अवसर पर प्रतिभाग किया गया | मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश को डिजिटल रूप से सक्रिय बनाने हेतु तथा उत्तर प्रदेश के युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण हेतु वर्तमान उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के विभिन्न वर्गों के छात्रों को टैबलेट/स्मार्ट फोन वितरित करने का निर्णय लिया है। इस योजना के तहत उच्च/उच्चतर शिक्षण संस्थाओं-स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, कौशल विकास, पैरामैडिकल तथा नर्सिंग आदि विभिन्न शिक्षण/प्रशिक्षण कार्यक्रमों के अंतर्गत अध्ययनरत छात्रों को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा। उमाशंकर वर्मा जी ने सरकार की नीतियों की सराहना करते हुये कहा कि विद्यार्थियों को टेबलेट/स्मार्टफोन वितरित करके उनके तकनीकी कौशल को विकसित करने का कार्य कर रही है | आधुनिक समय में तकनीकी ज्ञान के बिना तरक्की कर पाना सम्भव नहीं है | तकनीकी कौशल के सशक्तिकरण की दिशा में वर्त्तमान प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं एवं कौशल विकास के पाठ्यक्रम संचालित किये जा रहे है | संतोष कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा ऑनलाइन शिक्षा की बाधाओं को सुगम बनाने के उद्देश्य से हर वर्ग के विद्यार्थियों को टेबलेट/स्मार्टफोन वितरण योजना की शुरुआत की गयी है | प्रदीप सिंह, संवाददाता ने अपने उद्बोधन में बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा सरकार की प्राथमिकताओं में है, क्योकिं इन मुद्दों पर बेहतर सुविधाओं से ही बेहतर समाज की संकल्पना साकार होगी | समाज की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए क्षेत्रीय स्तर पर तकनीकी शिक्षा जैसी मूलभूत आवश्यकता की पूर्ति हेतु ही सेठ रामगुलाम मुनेश्वर प्रसाद आई०टी०आई० अग्रसर है| बच्चों के फीडबैक से प्राप्त जानकारी से विदित है कि इस संस्था में उत्तम शिक्षा के साथ-साथ बेहतर कौशल विकसित किया जा रहा है |पवन सिंह ने वर्तमान प्रदेश सरकार को बधाई देते हुये कहा कि विद्यार्थियों के सुनहरे भविष्य के लिए देश एवं प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत है|कार्यक्रम के अंत में संरक्षक डॉ० हरीश चन्द्रा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि हमारे संस्थान वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा तकनीकी कौशल के सशक्तिकरण के उद्देश्य से संचालित योजनाओं को मूर्तरूप देने एवं तकनीकी रूप से कुशल तथा दक्ष समाज के लिए दृढ संकल्पित है | इस अवसर पर संस्थान के उपस्थित प्रधानाचार्य सुनील कुमार, अनुदेशक सरोज शर्मा, इ० धर्मेन्द्र सिंह, ओम प्रकाश, पंकज श्रीवास्तव सहित समस्त स्टाफ एवं छात्र मौजूद रहे|