लखनऊ -65 हजार से ज्यादा की यात्रा बाधित

by | May 17, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

किसी को शादी समारोह में पहुंचना था तो कोई गर्मियों की छुट्टियां मानने के लिए बाहर जाने की तैयार में था। लेकिन रेलवे ने अचानक 16 मई से आठ जून तक दिल्ली, मुंबई, सूरत, चंडीगढ़, ग्वालियर और हावड़ा रूट की 80 ट्रेनों को रद्द कर लोगों को मुसीबत में डाल दिया है।लखनऊ से मुंबई जाने के लिए यात्री आनन्द सिंह ने ट्रेन नंबर 12597 में ऐशबाग स्टेशन से एक जून को थर्ड एसी में कंफर्म टिकट कराया था। गोंडा जंक्शन पर यार्ड रिमॉडलिंग के चलते उनकी ट्रेन निरस्त कर दी गई। ऐसे 65 हजार यात्री हैं, जो अब दूसरे विकल्प तलाशने को मजबूर हैं। छोटी दूरी के लिए बसें फुल है और लंबी दूरी के लिए यात्रियों के सामने सिर्फ हवाई यात्रा का विकल्प बचा है। रेलवे के इस फैसले से जून में कंफर्म सीट का आरक्षण करवा चुके हजारों यात्री परेशान हैं। फैसले के अगले दिन सुबह से ही मोबाइल पर ट्रेन रद्द होने के मैसेज आने लगे।दिल्ली, मुंबई की ट्रेनों में यात्रियों का लोड बढ़ासोमवार को टिकट रद्द कराने पहुंचे सलीम को ऐशबाग से मुंबई जाना था। उन्होंने मुंबई की दूसरी ट्रेनों में पांच से 15 जून के बीच टिकट कराने के लिए आरक्षण फार्म भरा तो पुष्पक, अवध एक्सप्रेस और कुशीनगर ट्रेन में वेटिंग 100 के पार होने से उन्हें अपनी यात्रा को रद्द करना पड़ा। वहीं लखनऊ से दिल्ली जाने वाली एसी एक्सप्रेस, लखनऊ मेल, कैफियत, वैशाली, अयोध्या दिल्ली, काशी विश्वनाथ आदि ट्रेनों में भी यात्रियों के लोड बढ़ने से कंफर्म टिकट नहीं मिल रहे है।यात्री एसोसिएशन ने नाराजगी जताईदैनिक यात्री एसोसिएशन के अध्यक्ष एसएस उप्पल ने रेलवे की इस मनमानी पर नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि गर्मी की छुट्टिïयों में जिन लोगों ने घूमने का प्लान बनाया था, उन यात्रियों के सामने रेलवे ने बड़ी मुश्किलें खड़ी कर दी है। ऐसे ही सहालग के दौरान शादियों में आने-जाने वालों के लिए भी कन्फर्म टिकटों की मारामारी हो गई है। अमरनाथ यात्रा के लिए जिन्होंने टिकट बुक कराए हैं, उन्हें भी असुविधाएं हो सकती है