ओंकार नाथ चौधरी – बाल श्रम मुक्त घोषित करने का प्रस्ताव पारित किया गयाजनपद श्रावस्ती नया सवेरा योजना अंतर्गत चयनित ग्राम पंचायतों क्रमशः सेमरी तरहर, महरौली विकास खंड इकौना जनपद श्रावस्ती को बाल श्रम मुक्त घोषित करने का प्रस्ताव पारित किया गया।दोनों ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में ग्राम बाल संगरक्षण समिति और विद्यालय प्रवंधन समिति की बैठक आयोनित की गई।बैठक में उपस्थित सभी लोगो ने बताया कि ग्राम पंचायत में कोई भी बाल श्रमिक नही है सभी बच्चो का विद्यालय में नामंकन है और वे नियमित विद्यालय जाते है । बैठक में ग्राम पंचायत को सर्व सहमति से बाल श्रम मुक्त घोषित करने का प्रस्ताव पारित किया गया।बैठक में उपस्थित लोबो को नया सवेरा टी आर पी श्री मनोज तिवारी द्वारा बाल श्रम और बच्चों के लिए चलाई जा रही योजनाओं जैसे कि मुख्य मंत्री बाल सेवा योजना और बाल श्रमिक विद्या योजना की जानकारी दी गई।बैठक में ग्राम प्रधान, आगनवाड़ी, आशा , संबंधित विद्यालयों के अध्यापक , ग्राम पंचायत के निर्वाचित सदस्य और ग्राम सभा के अन्य लोग उपस्थित रहे।
ओंकार नाथ चौधरी । महमूद नगर बाजार में बाल श्रम करते हुए तीन बच्चों को रेस्क्यु किया गयाजनपद बलरामपुर महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन उत्तर प्रदेश मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत भारत नेपाल बॉर्डर पर स्थित 7 जनपदों में बाल विवाह,भिक्षावृत्ति,बाल श्रम व मानव तस्करी की रोकथाम हेतु 25 अप्रैल 2022 से 20 जुलाई 2022 तक विभिन्न कार्यक्रमों के निर्देश दिए गए हैं। जिसके अनुपालन में 1 मई 2022 से 20 मई 2022 तक कार्ययोजना तैयार कर,जिसमे जनपद बलरामपुर के समस्त थानों में तिथि वार संवाद एवम् रेस्क्यू कार्यक्रम के दौरान आज दिनांक 17.05.2022 उप निरीक्षक श्रीमती ममता सिंह यादव प्रभारी थाना-एएचटीयू जनपद- बलरामपुर मय टीम,तथा थाना- हर्रैया के बाल कल्याण अधिकारी एवं बीट आरक्षी थाना- -हरैया जनपद- बलरामपुर के द्वारा थाना -हरैया क्षेत्र के अंतर्गत महमूद नगर चौराहे में बाल श्रम कर रहे 03 बच्चों को रेस्क्यू किया गया, जो बाल श्रम में संलिप्त पाए गए तथा जिनकी आयु क्रमशः 01 बच्चे की आयु लगभग 11 वर्ष है एवं दो 02 बच्चों की आयु लगभग 12 वर्ष है तथा उन बच्चों को रेस्क्यू कर अग्रिम कार्यवाही हेतु चाइल्ड लाइन को सुपुर्द किया गया।

