बलरामपुर -शिक्षित बेरोजगारो को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने हेतु एक दिवसीय रोजगार मेले का किया गया आयोजन

by | May 19, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

बलरामपुर। जिला रोजगार सहायता अधिकारी ने बताया कि शिक्षित बेरोजगारो को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय बलरामपुर, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान विशुनपुर विश्राम पचपेड़वा एवं जिला समन्वयक उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन बलरामपुर के संयुक्त तत्वाधान में 19 मई, 2022 को प्रातः 11 बजे से एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा, इस मेले मंे निजी क्षेत्र की कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा जिसमें हाईस्कूल, इण्टर, स्नातक एवं आई0टी0 उत्तीर्ण अभ्यर्थी जिनकी आयु 18 से 30 वर्ष के मध्य है भाग ले सकते है। बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार मेले में भाग लेने हेतु अपनी योग्यतानुसार sewayojan.up.nic.in पर आॅनलाइन पंजीयन कराकर कम्पनियों में आवेदन कर सकते है, जो अभ्यर्थी अपना पंजीयन सेवायोजन पोर्टल sewayojan.up.nic.in कराये है वही अभ्यर्थी मेले में भाग ले सकते है। रोजगार मेले में पंजीयन कार्ड लाना अनिवार्य है पंजीयन न होने की दशा में रोजगार मेले में प्रतिभाग नहीं कर सकते है। रोजगार मेले में अभ्यर्थी अपने समस्त अंकपत्र की, प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति एवं 01 फोटो सहित जिला सेवायोजन कार्यालय, बलरामपुर में रोजगार मेले में सम्मलित हो सकते है। इससे सम्बन्धित समस्त विवरण सेवायोजन पोर्टल पर उपलब्ध है। इच्छुक अभ्यर्थी अपनी समस्त शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र की छायाप्रति के साथ दिनांक 19 मई को आयोजित रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते है