लखनऊ -हाई पॉवर कमेटी ने दो और कमेटियां बनाईं

by | May 19, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

चारबाग में स्थिति नहीं सुधरी। बुधवार को पुलिस कमिश्नर और डीएम निरीक्षण पर निकले। दोनों ही अधिकारियों पर व्यवस्था सुधार की जिम्मेदारी है। इन अधिकारियों ने निरीक्षण के बाद दो और कमेटियां बनाईं। दोनों कमेटियों में 13 अधिकारियों को रखा गया है। करीब 23 दिन पूर्व हाईकोर्ट ने चारबाग में ट्रैफिक जाम की समस्या दूर करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में तब से प्रयास चल रहे हैं।डीएम अभिषेक प्रकाश और पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने पैदल काफी दूर तक चलकर अब तक किए गए सुधार के प्रयासों की समीक्षा की। डीएम ने बताया कि चारबाग में ट्रैफिक व्यवस्था सुधार लागू करने के लिए नगर निगम के क्षेत्रीय जोनल अधिकारी, रोडवेज के क्षेत्रीय सहायक प्रबंधक, क्षेत्रीय यातायात निरीक्षक, क्षेत्रीय प्रभारी निरीक्षक, क्षेत्रीय यात्रीकर निरीक्षक परिवहन निगम, अधिशसी अभियंता पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड और थानाध्यक्ष जीआरपी को रखा गया है। यह कमेटी वेंडिंग जोन में दुकानदारों और पटरी दुकानदारों से निर्देशों का पालन कराएगी। दूसरी कमेटी पूरी स्थिति पर नजर रखेगी। इस कमेटी में क्षेत्रीय अपर नगर मजिस्ट्रेट, क्षेत्रीय अपर नगर आयुक्त नगर निगम, क्षेत्रीय सहायक पुलिस आयुक्त, क्षेत्रीय सहायक पुलिस आयुक्त ट्रैफिक पुलिस, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राज्य सड़क परिवहन निगम और सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन को रखा गया है।

अधिकारियों ने दिए निर्देश -0 तय स्थानों पर ही पटरी दुकानदारों की दुकानें लगें0 चिह्नित स्थानों पर ही वाहनों की पार्किंग व्यवस्था हो0 रवीन्द्रालय से दुर्गापुरी मेट्रोस्टेशन तक रोडवेज बसें न रुकें