सुल्तानपुर -लोहरामऊ में अभी अभी चली गोली, कोई हताहत नही

by | Jul 25, 2021 | ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

सुल्तानपुर ।कोतवाली देहात के लोहरामऊ स्थित मार्ग पर आज गोली कांड हो गया।इस हमले में लोगों ने दीवाल की आड़ लेकर अपना बचाव किया ।बताया जाता है कि लोहरामऊ के प्रधानी के चुनाव में हारे प्रत्याशी ने विजय प्रधान के पुत्र की हत्या करने का प्रयास किया। कोतवाली देहात के लोहरामऊ गांव में आज राशन बांट रहा था सैकड़ों की भीड़ जमा थी। वहां पर प्रधान पुत्र भी मौजूद थे।तभी बाइक सवार तीन हमलावरों ने पिस्टल निकालकर फायर झुकना शुरू कर दिया : सूत्र।बताया जाता है कि यह हमला सुदीप सिंह उर्फ पिंटू ने किया है ।लगभग पांच राउंड फायर के बाद भीड़ के हल्ला मचाने पर हमलावर अपने साथियों के साथ फरार हो गया। बताया जाता है कि या चुनावी दुश्मनी पुरानी है इसके पहले भी वहां मारपीट की घटना हो चुकी है।