संवाददाताअमेठी। वृहस्पतिवार को रानी सुषमा देवी बालिका इंटर कॉलेज मुंशीगंज अमेठी में शासन के सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत प्रधानाचार्या नीरज सिंह एवं उप प्रधानाचार्य विनोद कुमार तिवारी के नेतृत्व में छात्राओं की रैली निकालकर क्षेत्र के लोगों को जागरूक किया गया। रैली में छात्राएं स्लोगन लिखे हुए बैनर, पोस्टर लिए हुए थी और सड़क सुरक्षा संबंधी नारों का उच्चारण करते हुए चल रही थी। इसके पूर्व विद्यालय में छात्राओं को, शिक्षक अनुराग श्रीवास्तव ने सड़क यातायात सुरक्षा संबंधी नियमों की जानकारी दी और सभी को सड़क यातायात के नियमों के पालन करने की शपथ दिलवाई तथा कहा कि सभी को सड़क यातायात के नियमों की अच्छे से जानकारी होनी चाहिए ,खासतौर पर बच्चों और युवा लोगो को जो सड़क दुर्घटना के खतरे पर रहते हैं। रैली के संचालन में शासन के कर्मचारियों, सभी शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं का सहयोग प्राप्त हुआ और रैली को क्षेत्र वासियों का सम्मान व स्नेह मिला।अ
अमेठी -रानी सुषमा देवी बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं ने सड़क सुरक्षा पर निकाली रैली

