लखनऊ -हंगामे के बीच 200 से ज्यादा टेम्पो-ई रिक्शा सीज

by | May 23, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

मुख्यमंत्री के अवैध टेम्पो स्टैण्ड और अतिक्रमण हटाने के आदेश का असर शहर में दिखने लगा है। इसी कड़ी में रविवार शाम को चौक में पुलिस अफसरों ने भारी फोर्स के साथ टेम्पो स्टैण्ड हटवाया। इस दौरान 200 से अधिक ऑटो-टेम्पो और ई-रिक्शा सीज कर दिये गये। केजीएमयू के पास अवैध तरीके से खड़ी एम्बुलेंस भी जब्त कर ली गई। पुलिस की इस सख्ती के विरोध में लखनऊ ऑटो ओनर्स-चालक वेलफेयर एसोसिएशन के नेतृत्व में ड्राइवरों ने हंगामा भी किया। इन लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने वैद्य टेम्पो-ई-रिक्शा को भी सीज कर दिया। विरोध करने पर उनके साथ अभद्रता भी की गई। उधर चौक में कुछ देर नगर निगम की टीम ने भी अतिक्रमण हटायाएडीसीपी पश्चिम चिरंजीव नाथ सिन्हा, एसीपी चौक आईपी सिंह, एसीपी बाजारखाला अनिल यादव कई थानों की फोर्स और पीएसी जवानों के साथ चौक चौराहे पर पहुंचे। इन लोगों ने अवैध रूप से खड़े टेम्पो-ई-रिक्शा के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। इससे वहां अफरातफरी मच गई। अवैध रूप से बनाये गये स्टैण्ड पर खड़े टेम्पो व ऑटो के ड्राइवर भागने लगे पर उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया गया। उनकी गाड़ियां सीज कर दी गई। विरोध भी हुआ पर पुलिस के सामने किसी की नहीं चली।तीन किमी. के दायरे में की गई कार्रवाईपुलिस अफसरों ने चौक के बाद कला कोठी के बाहर, कोनेश्वर मंदिर के पास, कनवेंशन सेन्टर, केजीएमयू चौराहा और चरक चौराहे के पास आड़े-तिरछे खड़े टेम्पो-ऑटो सीज किये गये। कई लोगों को चेतावनी भी दी गई।एम्बुलेंस भी सीज की गईएसीपी आईपी सिंह ने बताया कि केजीएमयू के पास अवैध रूप से खड़ी हो जाने वाली एम्बुलेंस पर भी कार्रवाई की गई। सात एम्बुलेंस सीज की गई। पुलिस को देखते ही कई एम्बुलेंस के ड्राइवर गाड़ी लेकर भाग निकले। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान नगर निगम की टीम भी पहुंच गई। इस टीम ने फुटपाथ और आस पास के अन्य स्थानों से अतिक्रमण हटवाया।विरोध जताकर कार्रवाई को गलत बतायालखनऊ ऑटो आनर्स-चालक वेलफेयर एसोसिएशन ने पुलिस की इस कार्रवाई को गलत बताते हुये विरोध जताया। एसोसिएशन के अध्यक्ष किशोर वर्मा पहलवान ने कहा कि पुलिस ने कहा था कि कुछ गलत नहीं किया जायेगा। पर, जानकर वैद्य टेम्पो व ऑटो को सीज कर दिया गया। लखनऊ ऑटो रिक्शा थ्री व्हीलर संघ ने भी इस कार्रवाई का विरोध किया गया है। संघ के अध्यक्ष पकंज दीक्षित ने कहा कि सीएम के आदेश को गलत तरीके से लागू किया गया है। अवैध टेम्पो पर कार्रवाई ठीक है पर जिनके पास सारे कागज है और ट्रैफिक नियमों का पालन कर रहे हैं। उन पर भी कार्रवाई कर गलत किया गया।