लखनऊ -रफ्तार बढ़ाकर यात्रियों को राहत देने की तैयारी ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी

by | May 23, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

मिशन रफ्तार के तहत ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी। पहले चरण में लखनऊ से नई और वाराणसी सेक्शनों पर 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनें दौड़ेंगी। इससे लखनऊ-दिल्ली के बीच सफर करने वाले यात्रियों का करीब 40 मिनट का समय बचेगा।इस दिशा में तैयारियों की समीक्षा करने पहुंचे रेलवे बोर्ड के सदस्य परिचालक और व्यवसाय संजय मोहंती ने पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय पर परिचालन से लेकर अन्य विभागों के रेल अफसरों के साथ बैठक की। बैठक के बाद संजय मोहंती ने कहा कि वर्तमान में चल रहे आधारभूत संरचना और विकास कार्यों पर ध्यान केंद्रित करें। निर्माण कार्य तेजी से पूरा कराया जाए, जिससे ट्रेनों के आवागमन की गति को बढ़ाया जा सके। समीक्षा बैठक में डीआरएम डॉ. मोनिका अग्निहोत्री ने पावर प्वाइंट के जरिए मंडल की संरचना, यात्री सुविधाओं, यात्री और माल भाड़ा आय, मंडल में चल रहे विकास कार्य की स्थिति से अवगत कराया।