ओंकार नाथ चौधरी : ब्लॉक बाल संरक्षण समिति बैठक जनपद गोंडा विकास खंड कटरा में बाल संरक्षण समिति की बैठक ब्लॉक प्रमुख कटरा भवानी भीख उपाध्याय के अध्यक्षता में आयोजित किया गया जिसमें 6 ग्राम पंचायतो की आंगनबाड़ी कार्यकत्री ने प्रतिभाग किया मीटिंग का शुभारंभ करते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी नंदनी घोस ने बताया कि बाल संरक्षण समिति को सक्रिय बनाने में हमारी मदद करें बच्चों संबंधित कोई भी प्रकरण हो तो तत्काल हमसे संपर्क करें और संबंधित अधिकारी को सूचना दें विकास खंड अधिकारी राम प्रकाश मौर्य ने बच्चो संबंधित योजनाओं पर प्रकाश डाला खंड शिक्षा अधिकारी अश्वनी गुप्ता ने कहा कि बच्चो को शिक्षा के मुख्यधारा से जुड़वाने में हमारी मदद करे शिक्षा संबंधित कोई भी प्रकरण हो तो हमे जरूर अवगत कराए एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग से उपनिरीक्षक देवेंद्र प्रसाद तिवारी ने बताया कि मानव तस्करी रोकने में हमारी टीम सय्युक्त अभियान चला रही है जागरूकता अभियान चला कर लोगो को जागरूक किया जा रहा है टीआरपी नया सवेरा चंद्रेश यादव ने ब्लॉक कटरा बाजार के श्रम विभाग द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से चलाई जा रही नया सवेरा योजना के अन्तर्गत आच्छादित 6 ग्राम पंचायत को बाल श्रम मुक्त घोषित करने की पूरी प्रक्रिया की जानकारी और ब्लॉक स्तर पर बाल श्रम मुक्त ग्राम पंचायत करने का प्रस्ताव रखा जिसे समिति के सभी सदस्य की सहमति से पारित किया। श्रम विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओ की जानकारी श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने दी।चाइल्डलाइन डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर आशीष मिश्रा द्वारा बताया गया कि चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 के नंबर परपोषाहार संबंधित शिकायत प्राप्त होती है ऐसे प्रकरणों में आप लोग चाइल्ड हेल्पलाइन का सहयोग करें बच्चो के सम्बंधित कोई जानकारी या मदद हो तो 1098 पर फ़ोन करे एवं समय समय से बच्चों को पोषाहार वितरित करते रहे जिला बाल संरक्षण इकाई गोण्डा से परामर्शदाता जितेंद्र मिश्रा ने विभाग से संबंधित बच्चो की सारी योजनाओ के बारें में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना एवम कन्या सुमंगला योजना के बारे में बताया गया इस कार्यक्रम में ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष उमापति त्रिपाठी, विशेष किशोर पुलिस इकाई से हेड कांस्टेबल बबिता सिंह कांस्टेबल अरविंद कुमार यादव कांस्टेबल रामजीत यादव महिला आरक्षी मीनू यादव कांस्टेबल चंद्रशेखर यादवतथा आंगनबाड़ी कार्यकत्री मौजूद रही।कार्यक्रम के अंत मे कटरा बाजार में बालश्रम जागरूकता अभियान भी टीम द्वारा चलाया गया।
बलरामपुर – ब्लॉक बाल संरक्षण समिति बैठक

