मिल्कीपुर-अयोध्या। खंडासा थाना क्षेत्र के मानूडीह गांव में सोमवार दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग में 6 घर जलकर राख हो गए। फायर ब्रिगेड व ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। क्षेत्रीय लेखपाल राजेश कुमार श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंच क्षति का आकलन कर तहसील प्रशासन को रिपोर्ट दी।      प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर लगभग 1:30 बजे गांव निवासी बंशीलाल पुत्र हनुमान के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई जब तक लोग आग को बुझाने का प्रयास करते हैं इसी बीच आंधी भी आ गई और आग ने रजबुला पत्नी मोहम्मद रशीद, कासिम अली पुत्र जब्बार अली, सुखलाल पुत्र शंभू, माताफेर पुत्र शंभू के घर को भी अपने आगोश में ले लिया और पूरी घर गृहस्ती जलकर राख हो गई। आग की चपेट में आकर रामअवतार पुत्र छंगू का गैर आवासीय छप्पर भी जलकर राख हो गया। क्षेत्रीय लेखपाल राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 5 आवासीय तथा एक गैर आवासीय घर जले हैं आग से हुई क्षति की रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजी गई है जल्द ही सभी अग्नि पीड़ित परिवारों को राहत राशि दिलाई जाएगी।