अयोध्या -युवती के साथ छेड़छाड़ करने और मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप,आरोपी के विरुद्ध बीकापुर कोतवाली में रिपोर्ट हुई दर्ज

by | May 24, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

संवाददाता बीकापुर अयोध्या : युवती के साथ युवक द्वारा छेड़छाड़ करने और मोबाइल पर अश्लील मैसेज तथा अश्लील फोटो भेजने का मामला प्रकाश में आया है। तहरीर मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध गंभीर धारा में अभियोग पंजीकृत किया है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 22 वर्षीय पीड़िता का आरोप है कि आरोपी युवक कर्मवीर सिंह पुत्र बलजीत सिंह जो रिश्ते में उनके चाचा लगते हैं। आए दिन छेड़खानी करता रहता है। मोबाइल पर व्हाट्सएप के माध्यम से अश्लील फोटो और मैसेज भेजता है। तथा अपने मोबाइल पर ग्रुप बनाकर अन्य लोग जो ग्रुप से जुड़े हैं उनसे भी भेजवाता है। उनके माता-पिता, भाई और बहन जब आरोपी युवक के घर उलाहना देने गए तो आरोपी ने गाली गलौज और धमकी देते हुए कट्टा दिखाकर धक्का देकर भगा दिया। आरोपी के हरकतों से वह और उनके परिवार के लोग काफी डरे सहमे हैं। जान-माल और इज्जत का खतरा बना हुआ है।* *पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस द्वारा धारा 354, 504, 506 आईपीसी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संशोधन अधिनियम 2008 आईटी एक्ट में केस दर्ज करके कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है।*