लखनऊ -वसूली में फर्जीवाड़े पर दो इंस्पेक्टर समेत छह निलंबित

by | May 25, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

ट्रांसपोर्ट नगर पार्किंग वसूली में गड़बड़ी पर नगर आयुक्त ने मंगलवार को जोन आठ की जोनल अधिकारी संगीता कुमारी को हटाते हुए दो इंस्पेक्टर समेत छह को निलंबित कर दिया। चार कर्मचारियों को बर्खास्तगी का नोटिस जारी किया गया हैनगर आयुक्त अजय द्विवेदी ने सोमवार को सरोजनी नगर पार्किंग का निरीक्षण किया था। जांच में पता चला कि यहां बगैर रसीद दिए गाड़ियां खड़ी कराई जा रही हैं। वाहन चालकों से पैसा तो लिया जा रहा है, लेकिन रसीद नहीं दी जा रही थी। इससे नगर निगम को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। प्राथमिक जांच रिपोर्ट के बाद मंगलवार को पार्किंग स्थल निगरानी के लिए जिम्मेदार जोनल अधिकारी को बदलते हुए नोटिस जारी किया गया है। जोन सात की जोनल अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह को जोन आठ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जोन चार के कर अधीक्षक राजेंद्र पाल को जोन सात के जोनल अधिकारी का प्रभार दिया गया।दो कर अधीक्षक समेत चार निलंबन की संस्तुतिकर अधीक्षक केशव कुमार, सुनील त्रिपाठी, कर निरीक्षक श्रेणी-1 पीयूष तिवारी और धनीराम को निलम्बित करने के लिए निदेशालय से संस्तुति की है। कर निरीक्षक श्रेणी-2 राजेश पटेल और इसरार अहमद को निलम्बित कर आरोप पत्र जारी कर दिया गया। कर्मचारी विनय दुबे, अशोक कुमार, रावेन्द्र कुमार, राजेश कुमार को निलम्बित करने के साथ बर्खास्तगी का नोटिस जारी किया गया।तोड़फोड़ पर एफआईआरइसके अतिरिक्त पार्किंग संख्या एक की सील को नगर निगम प्रशासन की बिना अनुमति अज्ञात लोगों ने तोड़ दिया था। इस पर स्थानीय थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है।क्या था मामलासोमवार को नगर आयुक्त ने ट्रांसपोर्ट नगर पार्किंग स्थलों का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान बिना पार्किंग टिकट और मासिक पास के बड़ी संख्या में वाहन खड़े मिले। पार्किंग स्थलों पर कब्जा और वाहनों की मरम्मत का कार्य होता मिला। कुछ पार्किंग स्थलों पर अनाधिकृत रूप से दुकानें संचालित होती मिलीं। नगर आयुक्त ने सभी पार्किंग स्थलों को सील करा दिया था। इसके अलावा बिना रसीद वाहनों पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए थे। सभी पार्किंग स्थलों पर कुल 355 वाहन खड़े थे।जानवरों के बाड़े हटाने पर हुई झड़पमंगलवार फिर नगर आयुक्त अजय द्विवेदी ने सुबह ट्रांसपोर्ट नगर पार्किंग का निरीक्षण किया। इसके पूर्व यहां जानवरों का बाड़ा हटाए जाने पर स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। नगर आयुक्त ने बताया कि प्रत्येक पार्किंग स्थल का निरीक्षण करने के बाद किस पार्किंग में क्या व्यवस्था लागू करनी है और कितने कर्मचारियों और अफसरों की तैनाती करनी है, इसके लिए तत्काल प्रभाव से संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।नई व्यवस्था0 ट्रांसपोर्टनगर में पार्किंग नम्बर एक और नौ मरम्मत योग्य वाहनों के लिए संचालित होगी।0 इस पार्किंग में दुकानें भी किराये के आधार पर उपलब्ध कराई जाएंगी।0 पार्किंग संख्या नौ में निष्प्रयोज्य, रिपेयर वाहनों को हाइड्रा मशीन से रखा जाएगा।0 पार्किंग संख्या सात को बस अड्डे के रूप में विकसित किया जा रहा है।0 पार्किंग में रुकने वाली बसों से 300 रुपये प्रतिदिन लिए जाएंगे।0 पार्किंग की दुकानों में आवंटन के साथ बसों के बुकिंग काउंटर बनेंगे।0 पार्किंग संख्या छह, आठ में मौरंग गाड़ियां खड़ी होंगी। मौरंग मंडी के लिए नई जगह चिह्नित होगी।0 पार्किंग संख्या 2,3,4,5 व 10 को साधारण पार्किंग के रूप में संचालित किया जाएगा।0 सड़क पर खड़े वाहनों को चेतावनी दी जाएगी, न मानने पर व्हील जैमर लगाए जाएंगे।