केजीएमयू की सस्ती दवाओं की कालाबाजारी के मामले को अफसरों ने गंभीरता से लिया है। दलालों से साठगांठ का मकड़जाल तोड़ने के लिए अफसरों ने सस्ती दवा के स्टोर में तैनात सभी फार्मासिस्टों के तबादले कर दिए गए हैं। इन फार्मासिस्टों को एक स्टोर से हटाकर दूसरी जगह तैनात कर दिया गया है।यहां बदले गए फार्मासिस्टलारी कॉर्डियोलॉजी, ट्रॉमा आईसीयू, जनरल सर्जरी, यूरोलॉजी, शताब्दी, ईएनटी, गांधी वार्ड, ट्रॉमा सेंटर, ट्रॉमा इमरजेंसी, पीडियाट्रिक सर्जरी व प्लास्टिक सर्जरी विभाग के स्टोर के फार्मासिस्ट बदले गए हैं।मामले की जांच अभी चल रही है। जांच कमेटी की सिफारिश पर सभी फार्मासिस्टों के एक से दूसरे स्टोर में भेजा गया है।डॉ. एचएस पाहवा, फैकल्टी इंचार्ज एचआरएफ
लखनऊ -कालाबाजारी में 22 फार्मासिस्ट बदले गए

