सीतापुर जिले की कोतवाली तालगांव इलाके में शनिवार देर रात हत्यारों ने एक महिला और युवक की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी। महिला का सिर कलम कर हत्या की गई है। उसके शरीर पर चोटों के निशान भी पाए गए हैं जबकि युवक की गर्दन और सिर पर धारदार हथियार से वार कर हत्या की गई है। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारे शवों को फेंक कर फरार हो गए हैं। रविवार की सुबह करीब सौ मीटर की दूरी के फासले पर दोनों शव बरामद हुए हैं। मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया हैपुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। तालगांव इलाके में मदनापुर गांव के पास पड़रिया-मदनापुर मार्ग पर सड़क किनारे रविवार को करीब 100 मीटर की दूरी पर एक महिला और एक पुरुष का शव पड़ा पाया गया। इसकी सूचना मिलते ही आसपास गांव के लोग और तालगांव मानपुर सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस ने शवों की शिनाख्त के प्रयास किए लेकिन पहचान न हो पाने की दशा में कार्रवाई अज्ञात में दर्ज करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। चश्मदीदों के मुताबिक महिला की उम्र करीब 45 साल व युवक की 35 साल है। महिला की सिर कलम कर हत्या की गई है। उसका धड़ सिर से अलग है। उसके हाथ व पैरों पर भी चोटों के निशान पाए गए हैं। शव अर्धनग्न हालत में मिला है।महिला के पास से टिफिन बॉक्स, एक मास्क व चप्पलें बरामद हुई हैं, जबकि युवक के पास से एक मास्क और चप्पल मिली हैं। दोनों की शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है। चश्मदीदों और पुलिस की माने तो दोनों की हत्या कहीं और की गई है। इसके बाद शव को यहां पर लाकर ठिकाने लगाया गया है।दोनों की हत्या किसने की, क्यों की, हत्या करने वाले कौन हैं, किस मकसद से हत्या की गई है, यह रहस्य अभी बरकरार है। सीओ लहरपुर राजू कुमार शाव ने बताया कि तालगांव इलाके में सौ मीटर की दूरी पर दो शव मिले हैं। शवों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मृतकों की शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है।
सीतापुर -डबल मर्डर की वारदात से सनसनी, महिला का सिर कलम कर शव फेंका

