लखनऊ -98 सरकारी वाहनों पर लगा 10-10 हजार जुर्माना

by | May 26, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

शहर की हवाओं में जहर घोल रहे सरकारी वाहन अब परिवहन विभाग के निशाने पर आ गए हैं। बुधवार को परिवहन विभाग की टीम ने राजधानी में विभिन्न इलाकों में सरकारी वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें ट्रैफिक नियम तोड़ने से लेकर प्रदूषण प्रमाण पत्रों की जांच की गई। इस दौरान प्रदूषण फैलाते 98 सरकारी वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई करते हुए 10-10 हजार रुपये जुर्माना ठोका गया।परिवहन विभाग की टीमों ने सरकारी एम्बेसडर, इनोवा, सियाज, सूमो, बोलेरो वाहनों की जांच की। उनकी फिटनेस, इंश्योरेंस, प्रदूषण प्रमाणपत्र की वैधता देखी। आरटीओ प्रवर्तन संदीप कुमार पंकज ने बताया कि लखनऊ परिक्षेत्र में बीते दो दिनों में चेकिंग के दौरान 82 सरकारी वाहन लखनऊ में और 16 सरकारी वाहन अन्य परिक्षेत्र में चालान किए गए। ये वाहन चिकित्सा विभाग, सिंचाई, वेटनरी के अलावा राज्य संम्पत्ति विभाग के मिले हैं। इनमें 32 सरकारी वाहनों के खिलाफ एआरटीओ प्रवर्तन अमित राजन राय ने चालान काटे।