योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में तीर्थ स्थलों का भी ख्याल रखा है। पूर्वांचल के लिए भी सरकार ने खजाना खोला है। मेट्रो रेल का ख्याल है तो पर्यटन सुविधाओं में भी इजाफे का प्राविधान किया गया है। वहीं 2025 में होने वाले कुम्भ की तैयारियों के लिए भी प्रयागराज को 100 करोड़ रुपये दिए गए हैं।पूर्वांचल में वाराणसी और अयोध्या के लिए कई योजनाएंवाराणसी, गोरखपुर व अन्य शहरों में मेट्रो रेल परियोजना के लिए 100 करोड़ रुपयेविशेष क्षेत्र कार्यक्रम के अन्तर्गत पूर्वांचल एवं बुन्देलखण्ड की योजनाओं के लिए 700 करोड़ रुपये का बजट व्यवस्था। विन्ध्य धाम तीर्थ विकास परिषद के लिए 3.50 करोड़ रुपयेउच्च न्यायालय इलाहाबाद व लखनऊ पीठ के निर्माण कार्यों के लिए 705 करोड़ रुपये प्रयागराजमहाकुम्भ मेला-2025 प्रयागराज के आयोजन के लिए 100 करोड़ रुपये नये औद्योगिक आस्थानों के विकास कार्यक्रमों के अन्तर्गत प्रयागराज समेत चार जिलों के लिए 50 करोड़ रुपये की धनराशि गोरखपुरगोरखपुर में आयुष विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए 113.52 करोड़ रुपयेगोरखपुर के लिए पीएसी महिला बटालियन का गठनशहीद अशफॉक उल्ला खां प्राणि उद्यान, गोरखपुर, सोसाइटी के लिए कॉर्पस फण्ड की स्थापना के लिए 50 करोड़ रुपये की व्यवस्थावाराणसी के संपूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी में ऑन लाइन संस्कृत प्रशिक्षण केन्द्र की स्थापना 1.16 करोड़ रुपये वाराणसी में ग्रीन फील्ड डेरी प्लान्ट की निर्माणाधीन डेयरी परियोजना के लिए 79. 82 करोड़ रुपये वाराणसी में निर्मल गंगा तट से काशी विश्वनाथ धाम तक के पहुंच मार्ग के विस्तारीकरण के लिए 77 करोड़ रुपयेवाराणसी में पर्यटन सुविधाओं के विकास एवं सौन्दर्यीकरण के लिए 100 करोड़ रुपयेवाराणसी में अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की जमीन के लिए 95 करोड़ रुपयेअयोध्याअयोध्या स्थित सूर्य कुण्ड के विकास समेत पूरी अयोध्या के लिए 140 करोड़ रुपये का बजट अयोध्या में जनसुविधाओं के विकास और पार्किग के निर्माण के लिए 209.70 करोड़ रुपयेअयोध्या में सीपेट केन्द्र के निर्माण तथा संयंत्रों के क्रय के लिए 35 करोड़ रुपयेअयोध्या में पर्यटन सुविधाओं के विकास एवं सौन्दर्यीकरण के लिए 100 करोड़ रुपयए
उत्तर प्रदेश – योगी सरकार ने खोला खजाना, जानें क्या हुईं घोषणाएं

