संवाददातासोशल मीडिया के जरिए दोस्ती गांठने के बाद युवती के साथ एक होटल में दुराचार किया गया। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने जल्द शादी करने की बात कही। इस बीच युवती को आरोपी के विवाहित होने की बात पता चल गई। जिस पर पीड़िता शिकायत लेकर पीजीआई कोतवाली पहुंची थी। आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने उसकी तहरीर लेने के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया है।रायबरेली निवासी युवती की दोस्ती पीजीआई निवासी सर्वेश से थी। दोनों के बीच फेसबुक के जरिए बातचीत होती थी। कुछ दिन पहले सर्वेश ने युवती को मिलने के लिए लखनऊ बुलाया था। पीजीआई स्थित एक होटल में वह युवती को ले गया था। जहां उसके साथ जबरन संबंध बनाए थे। मना करने पर कोर्ट मैरिज करने का भरोसा दिया था, लेकिन बाद में वह मुकर गया। दबाव बनाने पर वह युवती से गाली गलौज करने लगा था। पीड़िता गुरुवार को रायबरेली से पीजीआई थाने आई थी। जहां दरोगा यशपाल से मुलाकात हुई थी। उन्होंने तहरीर देखने के बाद युवती से रात आठ बजे आने के लिए कहा था। पीड़िता के मुताबिक गम्भीर आरोप होने के बाद भी पुलिस मुकदमा नहीं लिख रही है। उसे देर रात थाने बुलाया जा रहा है। वहीं, इंस्पेक्टर धर्मपाल सिंह ने युवती के कोतवाली आने की जानकारी से ही इनकार कर दिया।
लखनऊ -पीजीआई पुलिस पर मुकदमा नहीं लिखने का आरोप

