वाराणसी – मंत्री सहनी को एयरपोर्ट पर रोका, कई कार्यकर्ता होटल में नजरबंद, हटाए गए बैनर और होर्डिंग्स

by | Jul 25, 2021 | ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार के राज्य मंत्री मंत्री पशु व मत्स्य मुकेश सहनी रविवार की दोपहर करीब दो बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंच गए। वह वाराणसी पूर्व सांसद फूलन देवी के शहादत दिवस पर वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम के लिए पहुंचे। लेकिन प्रशासन ने इस कार्यक्रम के आयोजन की स्वीकृति नहीं दी थी। मंत्री सहनी के एयरपोर्ट पहुंचते ही उन्हें वहां पहले से मौजूद पुलिस प्रशासन ने उन्हें सुरक्षा घेरे में ले लिया और वीआईपी लाउंज में ले गए।एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि उन्हें शाम को चार बजे करीब एक विमान से दिल्ली भेज दिया जाएगा। बता दें कि आज वह इस मौके पर प्रेसवार्ता भी करने वाले थे।विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के दो दर्जन कार्यकर्ताओं का समूह वाराणसी आया हुआ है। वह पूर्व सांसद फूलन देवी की शहादत दिवस पर शहर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए हैं, जिसे जिला प्रशासन ने स्वीकृति नहीं दी। वीआईपी पार्टी के ओबीसी मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू चौहान के नेतृत्व में दो दर्जन कार्यकर्ताओं का समूह छावनी स्थित होटल डी पेरिस में मौजूद है। वहां पुलिस बल मौजूद है और उन्हें होटल में ही नजरबंद करके रखा है।वाराणसी सहिक आसपास के जिलों से भी वीआईपी के कार्यकर्ता पहुंचे थे। केंटोमेंट स्थित रमाडा होटल में मौजूद पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव मिश्रा, युवा नेता संतोष सहनी, अनुराग सिंह, आनंद मधुकर यादव ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी आज कार्यक्रम में आने वाले थे और प्रेसवार्ता करते। लेकिन उन्हें एयरपोर्ट पर ही रोक दिया गया।उन्होंने कहा कि वह प्रदेश के 18 जिलों में पूर्व सासंद फूलन देवी की प्रतिमा लगाना चाहते थे। लेकिन यूपी सरकार ने इस पर रोक लगा दी। साथ ही वाराणसी में होने वाले कार्यक्रम को भी रोक दिया। उन्होंने शहर में लगाए गए पार्टी के बैनर भी हटवा दिए। सरकार लोकतात्रिक देश में अधिकारियों का दमन कर रही है। उन्होंने यूपी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि 2022 के विधानसभा चुनावों में इसका जवाब मिलेगा