बिजली के खंभों, डिवाइडर आदि पर पोस्टर बैनर लगाए तो मुकदमा दर्ज होगा। नगर आयुक्त ने शहर की सुंदरता बिगाड़ने वालों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में डिवाइडर, बिजली के खंभे, दीवारों पर प्रचार सामग्री लगाने वालों के खिलाफ गुरुवार को अभियान चला।गोमती नगर, केजीएमयू के पास, चौक, उदयगंज समेत दर्जनों इलाकों में कार्रवाई की गई। दिन भर में नगर निगम टीम ने 428 बैनर, पोस्टर, होर्डिंग, बोर्ड, स्टीकर आदि हटाए। नगर आयुक्त अजय द्विवेदी ने बताया कि अवैध प्रचार सामग्री लगाने वालों पर मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा। शहर की सुंदरता बनाए रखने और गंदगीमुक्त बनाने के लिए अभियान चल रहा है। नगर निगम की सीमा में प्रचार सामग्रियों को हटाये जाने के लिए जोनल अधिकारियों के स्तर पर टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें जगह जगह कार्रवाई कर रही हैं।कूड़ा फैलाने वालों से 61 हजार रुपये वसूलासाफ सड़कों पर कूड़ा फेंकने के खिलाफ गुरुवार नगर निगम के सुपरवाइजरों ने 469 लोगों से 61 हजार 985 रुपये जुर्माना वसूला। नगर आयुक्त ने बताया कि हर बाजार में अधिकारियों और सुपरवाइजरों की तैनाती है। ये शाम चार से छह बजे के बीच चेकिंग पर निकल रहे हैं। कूड़ा फैलाने वालों पर 50 रुपये से एक हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जा रहा है।
लखनऊ -पोस्टर लगाए तो होगा मुकदमा

