अयोध्या – पुलिस को संदिग्ध मिली लावारिस बाईक, खून लगा गमछा व मोबाइल

by | May 27, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

संवाददाता अयोध्या -बड़ागांव अयोध्या रौनाही थाना क्षेत्र के सत्ती चौरा चौकी अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मोहम्मद पुर चौराहे पर पुलिस को गश्त के दौरान झाडियो मे लावारिस अवस्था मे बाइक तथा पास मे खून लगा फटा हुआ गमछा उसमे बंधा हुआ मोबाइल मिला।चौकी प्रभारी देवेंद्र नाथ राय द्वारा मिले मोबाइल से संपर्क करने पर इसी चौकी क्षेत्र अंतर्गत पिरखौली निवासी 26 वर्षीय विशाल सिंह पुत्र दुर्गेश सिंह उर्फ दद्दन की बाइक होने की पुष्टि हुई। परिजनो के अनुसार बीते बुधवार की देर शाम विशाल सिंह दोस्त की बाइक लेकर घर से निकला था। रात भर घर नहीं लौटा घरवाले खोजबीन कर ही रहे थे। इसी बीच पुलिस द्वारा बाईक मोबाइल संग गमछा मिलने से मामला संदिग्ध बना दिया है। इस बारे में चौकी प्रभारी देवेंद्र नाथ राय ने बताया कि परिजनो द्वारा मिले सामान की पहचान कराकर मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाकर जांच शुरु कर दी गयी है।