बिजनौर – बड़े भाई ने ब्लेड से हत्या कर खेत में ही जला दिया शव

by | May 27, 2022 | अपराध, ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में तीन दिन पहले मिले अधजले शव का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। मारे गए युवक की हत्या उसके ही बड़े भाई ने की थी। बड़े भाई का कहना है कि छोटा भाई मंदबुद्धि था और नग्न घूमता था। उसने ब्लेड से हत्या करने के बाद शव को खेत में ही पत्तियां डालकर जलाने की भी कोशिश की। पुलिस ने हत्या करने वाले बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि पिछली 23 मई को स्योहारा थाने के मुबारकपुर गांव में एक युवक का अधजला शव मिला था। उन्होंने बताया कि उसकी पहचान पंकज (22) के रूप में हुई थी। घटना की जांच के दौरान मृतक के बड़े भाई अशोक (32) को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो उसने अपने भाई की हत्या का गुनाह कुबूल कर लिया।एसपी के मुताबिक अशोक ने पूछताछ में बताया कि पंकज मन्दबुद्धि था और नग्न घूमता रहता था। घर में लड़ता—झगड़ता रहता था। 22 मई को पंकज गांव के बाकलवाला तालाब के पास बैठा था और घर चलने की बात कहने पर वह मारपीट करने लगा। मारपीट से गुस्साए बड़े भाई ने जेब मे रखे ब्लेड से पंकज का गला काटकर हत्या कर दी और शव पर गन्ने की पत्ती डालकर आग लगा दी।